Connect with us

वाराणसी

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दे रहीं करधना प्रथम की सीएचओ अंजनी भारती

Published

on

Loading...
Loading...

अपने ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कराया दूसरा सामान्य प्रसव

वाराणसी। आदर्श ब्लाक सेवापुरी के करधना (प्रथम) आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अंजनी भारती ने गर्भवती महिलाओं में भरोसा जगाने के लिए अपने ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रसव केंद्र पर शुक्रवार को स्वयं का दूसरा प्रसव कराया। सामान्य प्रसव कराने के बाद जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। साथ ही मातृत्व अवकाश लिये बगैर वह सुरक्षित प्रसव कराने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने में जुटी हुईं हैं।

Loading...

इसका नतीजा हुआ कि पिछले दो वर्ष के भीतर वह अपने सेंटर पर 320 सुरक्षित प्रसव कराकर हौसले व कर्तव्य परायणता की मिसाल बन चुकी हैं।अंजनी भारती ने सीएचओ के रूप में फरवरी 2021 में पदभार संभाला था उन दिनों इस सेंटर पर प्रसव के लिए बहुत कम गर्भवती आती थीं। अंजनी ने आशा कार्यकर्ताओ की मदद से क्षेत्र के गांवों में गर्भवतियों को अपने सेंटर पर प्रसव के लिए प्रेरित किया। इससे पहले वह एक अप्रैल 2022 में अपने ही केंद्र में प्रसव कराकर स्वस्थ बच्चे बच्चे को जन्म दिया था।

उनका दूसरा सामान्य प्रसव कराने में सीएचओ प्रियंका, आशा कार्यकर्ता उर्मिला व लक्ष्मी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सीएचओ अंजनी भारती की उत्कृष्ट कार्यों की हर ओर सराहना हो रही है और प्रभारी चिकित्साधिकारी सेवापुरी डॉ मनोज वर्मा द्वारा अवगत कराया गया पूर्व में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page