Connect with us

वाराणसी

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति देगा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर

Published

on

Loading...
Loading...

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 103 वीं बैठक का हुआ

Loading...

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 103 वीं बैठक का हुआ आयोजन, 4131. 80 लाख के आय के बजट का प्रस्ताव पासश्री काशी विश्वनाथ धाम में शास्त्रार्थ और गोष्ठी करने पर हुआ विचार
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के 103 वीं बैठक शुक्रवार की शाम मंडल आयुक्त सभागार में आयोजित की गई, जिसमें मंदिर के संचालन, व्यवस्थापन, बजट सहित कई अन्य विषयों पर निर्णय लिए गए।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र पांडे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय के कुल 22 विभागों के 2-2 मेधावियों को छात्रवृत्ति देने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर न्यास परिषद ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए इस पुनीत कार्य में आने वाले खर्च को मन्दिर प्रशासन द्वारा व्यय करने की बात कही गई। बैठक में विश्वनाथ मंदिर की ओर से पंचांग पर आधारित डायरी प्रकाशित करने का प्रस्ताव रखा गया इस पर न्यास परिषद के सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि गीता प्रेस को आधार बनाते हुए यह कार्य किया जाए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चंदौली स्थित कालेश्वर मंदिर और बेनीपुर स्थित संकट हरण हनुमान मंदिर में कैमरा लगाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे न्यास परिषद ने अतिआवश्यक बताते हुए अपनी सहमति जताई। बैठक में श्री काशी विश्वनाथ धाम में उपस्थित निर्माण के दौरान मिले विग्रहों को राग भोग पूजा पाठ कराने के लिए मंदिर की ओर से पुजारी लगाने की बात कही गई। वहीं सावन माह में मंगल आरती रुद्राभिषेक सहित कई पूजा के टिकट की दर बढ़ाई गई है इस पर न्यास परिषद में सहमति दी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि आरती के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की जाए परिसर में टीवी लगाकर सभी को दर्शन कराया जाए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने आगामी वित्तीय वर्ष 22-23 के लिए4131. 80 लाख की आय के बजट का प्रस्ताव रखा जिसे सहमति जताई गई। काशी विश्वनाथ धाम की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए टेंडर के बारे में जानकारी दी और बताया कि मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था अति आवश्यक हो गया है। इसलिए इस टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर जल्दी यह कार्य वृहद स्तर पर कराया जाएगा। न्यास परिषद की बैठक में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी प्रोफेसर चंद्रमौली उपाध्याय प्रोफ़ेसर बृजभूषण ओझा, पंडित दीपक मालवीय,के वेंकटरमन गणपति पंडित प्रसाद दीक्षित अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा विशेष कार्याधिकारी उमेश कुमार सिंह, संजय कुमार चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page