Connect with us

गाजीपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Published

on

भाई ने गांव के 9 लोगों के खिलाफ लगाया हत्या का आरोप

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के हकीमपुर सोन्ठी गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक का शव उसके निजी पंपिंग सेट के बाहर जमीन पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और छानबीन में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, हकीमपुर सोन्ठी गांव निवासी रजनीश कुमार बिन्द (25) पुत्र ओमप्रकाश बिन्द गुरुवार की रात 9 बजे अपने निजी पंपिंग सेट पर धान में पानी भरने गया था। शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पंपिंग सेट के बाहर जमीन पर मृत अवस्था में शव मिला। मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। देखते-देखते मौके पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। घर की महिलाएं दहाड़ मार कर रोने लगीं।

मृतक रजनीश बिजली मीटर लगाने का काम करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक का एक लड़का और एक लड़की है। मां जामवंती देवी और पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Advertisement

मृतक का बड़ा भाई मनीष ने थाना में हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही 9 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का सही पता चलेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page