Connect with us

राज्य-राजधानी

संतकबीरनगर में अमन-चैन के साथ मनी ईद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। ईद-उल-फितर का पर्व जिले में पूरे उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिले के सभी प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई और लोगों ने अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी।

त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमान संभाल रखी थी। दोनों अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, बाजारों और ईदगाहों का पैदल भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

प्रशासन ने पहले से ही जिले को जोन और सेक्टर में विभाजित कर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की थी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके अलावा पीएसी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया था। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही थी।

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों में भी रौनक बनी रही और लोगों ने खरीदारी का आनंद लिया।

डीएम और एसपी ने जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Advertisement

पूरे जनपद में ईद का त्योहार सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली और लोगों ने भी सुरक्षित माहौल में त्योहार का आनंद उठाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page