Connect with us

मिर्ज़ापुर

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में मीरजापुर नगर पालिका परिषद को प्रदेश में प्रथम स्थान

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान में मीरजापुर नगर पालिका परिषद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। रैंकिंग में सौ प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अन्य निकायों में उन्नाव, वाराणसी, सोनभद्र, मऊ और कानपुर भी शामिल हैं, जबकि प्रयागराज, बदायूं, अयोध्या और बहराइच जैसे निकाय सबसे निचले पायदान पर रहे।

Loading...

नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने इस उपलब्धि का श्रेय पालिका के सफाई मित्रों, सफाई नायकों और अधिकारियों को देते हुए कहा कि पूरे महीने कर्मचारियों ने मेहनत और समर्पण के साथ कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप मीरजापुर को यह सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी नगर पालिका के कर्मचारी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page