Connect with us

गाजीपुर

संगठन सृजन को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न

Published

on

कोऑर्डिनेटर बोले- “गांव-गांव जाएंगे, मजबूत होगी पार्टी”

गाजीपुर। हंसराजपुर मनिहारी के राम जानकी मैरिज हॉल में रविवार को कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के महेंद्र पांडेय ने की। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह, कोऑर्डिनेटर फसहत हुसैन बाबू, पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष अमिताभ अनिल दुबे, केंद्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रविकांत राय, लोकप्रिय जिला अध्यक्ष सुनील राम, पूर्व पीसीसी उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, राजेश गुप्ता, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष महबूब निशा, पीसीसी सदस्य सुमन दुबे, झूना शर्मा, बृजेश कुमार गौतम और महेश राम समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मनिहारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चंद्रशेखर राव, न्याय पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, किसान सेल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला सचिव राजेश तिवारी, मुनीर जाफरी, जय राम सिंह और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनिहारी भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, न्याय पंचायत अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों का गठन हो चुका है लेकिन असली मजबूती ग्राम अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और ग्राम कमेटियों के गठन से आएगी। कोऑर्डिनेटर फसहत हुसैन बाबू ने कहा कि हम गांव-गांव चलने के लिए तैयार हैं और हर तरह से साथ देंगे ताकि मजबूत कमेटी बने और पार्टी चुनाव जीत सके।

Advertisement

जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हम 24 घंटे तैयार हैं और इसकी पहल शुरू हो चुकी है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा कि मनिहारी, जखनिया और सादात ब्लॉक में संगठन का ढांचा तैयार हो गया है, अब बूथ कमेटियों का गठन होगा।

उन्होंने कहा कि देश को बचाना है, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी है तो कांग्रेस और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना होगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है, जो जनता को लूट रही है। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनिहारी के अध्यक्ष कृष्णानंद तिवारी ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page