Connect with us

वाराणसी

संकल्प अन्नक्षेत्र द्वारा संचालित प्रसाद वितरण शिविर में शनिवार को क्षेत्रीय श्रमिक प्रसाद के रूप में करते हैं पहर का भोज

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी: अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित ‘‘संकल्प अन्न क्षेत्र’’ के तत्वावधान में प्रत्येक शनिवार को अनवरत चल रहे प्रसाद (खिचड़ी) वितरण के क्रम में शनिवार को चौक स्थित प्रतिष्ठान कन्हैयालाल गुलालचन्द सर्राफ के सामने प्रसाद (खिचड़ी) वितरण किया गया। जिसका लाभ बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शनार्थ आये श्रद्धालुओ के साथ क्षेत्रीय जनमानस, बाहर से आने वाले व्यापारियों को भी प्राप्त हुआ। वहीं क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिक एक प्रसाद के रूप में एक पहर का भोजन प्राप्त करते हैं और प्रसाद ग्रहण कर प्रसाद वितरण से जुड़े संकल्प संस्था सदस्यों को साधुवाद देते है।

इस मौके पर श्रमिक श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि प्रसाद वितरण शिविर के माध्यम से हम सभी श्रमिकों को शनिवार को प्रसाद के रूप में एक पहर का भोजन प्राप्त होता है. जिसका लाभ क्षेत्र में काम करने वाले हम श्रमिकों को प्राप्त होता है.

प्रसाद वितरण में डॉ विनय पाठक का विशेष सहयोग रहा।

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से गिरधर अग्रवाल (मद्रास क्लाथ सेन्टर), अनिल कुमार जैन (संरक्षक, संकल्प) विष्णु जैन, शिरीष शाह, लव जी अग्रवाल, अमित, भईयालाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page