गोरखपुर
श्री रुद्र महायज्ञ के लिए गाजा-बाजा के साथ श्रद्धालुओं ने धूमधाम से निकाली कलश यात्रा
हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत सिंघवलिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ के आयोजन के लिए यज्ञाचार्य गुरुदेव देवेश त्रिपाठी जी के सानिध्य में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो” के जयघोष के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा यज्ञ स्थल प्राचीन शिव मंदिर सिंघवलिया परिसर से प्रारंभ होकर कटसहरा बाजार होते हुए पर्यटक स्थल बाबा नागेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में स्थित सरोवर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद यात्रा बनकटवा, गोरेडीह होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां यज्ञाचार्य गुरुदेव देवेश त्रिपाठी जी द्वारा मंत्रोच्चार के बाद श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित किया।
कलश यात्रा में मुख्य रूप से कथा व्यास विजय शास्त्री जी महाराज, यज्ञाचार्य गुरुदेव देवेश त्रिपाठी जी, मुख्य यजमान श्रीमती सुनीता देवी, विनोद पांडेय, कमलेश गुप्ता उर्फ बबलू, रविशंकर पांडेय, दीपक प्रजापति, अरुण गौतम, धर्मराज गुप्ता, संजय यादव, मनीष यादव, बैजनाथ प्रजापति, रमेश यादव, मेवालाल सिंह, सुनील प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
