Connect with us

मिर्ज़ापुर

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला सचिव बने प्रमेन्द्र सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठन विस्तार के क्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने प्रमेन्द्र कुमार सिंह को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया। इस अवसर पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सेना में स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर खुशी का माहौल बनाया गया।

सभी उपस्थित पदाधिकारीयों ने संयुक्त रूप से उनका स्वागत किया और उनसे अपेक्षा जताई कि वे संस्था में जुड़कर मानव सेवा, समाज सेवा तथा महिलाओं के उत्पीड़न और समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाएँगे। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए संघर्ष और सेवा में तत्पर रहने की प्रतिबद्धता जताई।

Loading...

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार, पूर्वांचल सचिव अभिषेक सिंह धवल, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष इंस्पेक्टर सिंह शिवम, महिला विंग जिलाध्यक्ष कविता सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष युवराज सिंह, नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह, नगर महामंत्री सुनील सिंह, युवा जिला अध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह प्रांजल सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और नए पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। साथ ही उम्मीद जताई गई कि संगठन के विस्तार में सभी पदाधिकारी एकजुट होकर सहयोग प्रदान करेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page