Connect with us

वाराणसी

श्री कृष्ण उत्सव सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया छट्ठी उत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। श्री कृष्ण उत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश जन्मोत्सव में छट्ठी पर्व बहुत ही भव्यता के साथ मनाया गया। शाम में भगवान गणेश जी का वेद प्रकाश मिश्र कलाधर गुरू द्वारा वैदिक मंत्रो के साथ अभिषेक कर बहुत सुन्दर तरीके से उनका शृंगार किया गया। भगवान गणपति को लड्डू ,मोदक फलों सहित छट्ठी में बनने वाले पकवान का भोग अर्पण किया गया। दूर्वान्कुर माला और सुगंधित पुष्पों की माला के साथ सुन्दर सिंगार किया गया अन्त में आरती कर सभी श्रध्दालुओ में प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अशोक कसेरा महामंत्री विनोद कसेरा कोषाध्यक्ष भईया लाल सहित अनिल कसेरा, विष्णु कसेरा ,अरूण कसेरा ,विशाल कसेरा, मुकेश कसेरा, सोनू कसेरा, रवि कसेरा अन्य बहुत लोग उपस्थित रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page