वाराणसी
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में टहल रहे तीन संदिग्ध युवकों को सीआरपीएफ ने पकड़ा
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में रविवार शाम करीब 5 बजे टहल रहे तीन संदिग्ध युवकों को सीआरपीएफ ने पकड़ लिया। तीनों को चौक पुलिस के हवाले कर दिया गया। वे झारखंड के गिरिडीह के रहने वाले हैं। उनके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
इंस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि गेट नंबर चार से तीनों ने धाम में प्रवेश किया। ज्ञानवापी मस्जिद के पास से होते तीनों मंदिर चौक की ओर गए। मंदिर के पूर्वी द्वार पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को उनपर संदेह हुआ। उसने सीआरपीएफ के जवानों को जानकारी दी। जवान तीनों को कंट्रोल रूम ले आए। इसके बाद चौक पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अजमेर शरीफ के लिए निकले थे। वाराणसी से दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। यहां पहुंचने पर एक युवक ने विश्वनाथ मंदिर जाने की इच्छा जताई। उसके साथ दोनों दोस्त भी धाम में चले आए। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र मिश्रा के मुताबिक तीनों के बारे में उनके स्थानीय थाने से जानकारी कराई जा रही है। फिलहाल सभी हिरासत में हैं।
