Connect with us

वाराणसी

शौचालय कमोड के अंदर मिली नवजात, पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।  जन्म देते ही एक मां ने अपने नवजात को टॉयलेट कमोड के बाहर लावारिस हालत में छोड़ फरार हो गई। यह घटना रविवार को कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी के बाहर टॉयलेट कमोड के पास घटित हुई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। नवजात एक कंबल से लिपटी हुई थी और उसके शरीर पर कोई भी वस्त्र नहीं था। हालांकि उनका जन्म कुछ दिन पहले का लग रहा था।

लोगों ने घटना की तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसे बाद चाइल्ड लाइन को बुलाया गया। पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच और प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत ठीक बताई गई है।

Loading...

फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से बच्ची की मां की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात को उसकी मां ने यहां छोड़ा या फिर कोई अन्य व्यक्ति आया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page