Connect with us

वाराणसी

शिवबारात का ऐतिहासिक आयोजन, काशीवासियों की श्रद्धा से सजेगा शहर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महाशिवरात्रि के मौके पर काशी में शिवबारात का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। शिव बारात समिति ने काशी की ऐतिहासिक परंपरा को जीवित रखने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

समिति की आपात बैठक में संरक्षक मंत्री रविंद्र जायसवाल, आर. के. चौधरी, दीपक बजाज, संस्थापक सदस्य दिलीप सिंह, महेश माहेश्वरी और अध्यक्ष गौरव अग्रवाल सहित सभी कार्यकारिणी के सदस्यों की सहमति से तय हुआ कि इस वर्ष शिवबारात 26 फरवरी 2025 को रात 8 बजे पूर्व निर्धारित परंपरागत मार्ग से निकलेगी।

Loading...

काशीवासियों की भोलेनाथ और माता गौरी के प्रति गहरी श्रद्धा और भक्ति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शिवभक्तों से अनुरोध है कि वे इस भव्य आयोजन में सहयोग करें और शिवमय वातावरण का हिस्सा बनें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page