Connect with us

चन्दौली

शिक्षकों का आशीर्वाद लेकर बच्चों ने मांगी उज्ज्वल भविष्य की दुआएं

Published

on

Loading...
Loading...

प्रिंसिपल कृष्णा तिवारी बोले– शिक्षक ही होते हैं छात्रों के सच्चे मार्गदर्शक

चंदौली। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को जनपद के विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने केक काटकर अपने-अपने गुरुजनों का सम्मान किया। साथ ही बच्चों ने शिक्षकों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यालय स्थित एमडीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाया। बताते चलें कि 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। हालांकि 5 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण गुरुवार को जनपद के विद्यालय सहित एमडीएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने कक्षा की सजावट कर केक काटकर गुरुजनों को उपहार प्रदान कर उनका आशीर्वाद लिया।

प्रिंसिपल कृष्णा तिवारी ने कहा कि शिक्षक अपने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शक होता है। शिक्षक का दायित्व है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार प्रदान कर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। ताकि बच्चे समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। श्री तिवारी ने कहा कि भारत में अनादिकाल से गुरुजनों का सम्मान शिष्यों ने किया है। इस मौके पर प्रबंधक मनीष कुमार सिंह, सह-प्रबंधक सारिका सिंह सहित अध्यापक व विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page