Connect with us

अपराध

शारीरिक शोषण के आरोप में सीआईएसएफ के सिपाही पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ/वाराणसी। एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में वाराणसी के रहने वाले सीआईएसएफ के सिपाही चंद्रभान आर्य के खिलाफ 24 दिसंबर को कैसरबाग थाने में केस दर्ज कराया है।

अलीगंज की निवासी युवती के मुताबिक, एक साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी चंद्रभान से दोस्ती हुई थी। चंद्रभान ने उन्हें पहले प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा दिया। उसने पांच बार और 25 अगस्त, 9 व 10 नवंबर को कैसरबाग स्थित अलग-अलग होटलों में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

Loading...

कुछ दिन बाद आरोपी ने बातचीत बंद कर दी। 12 नवंबर को जब युवती आरोपी के घर गई और शादी की बात की, तो उसके पिता ने धमकी देकर भगा दिया। बावजूद इसके आरोपी ने जल्द शादी का आश्वासन देकर उसे वापस लखनऊ भेज दिया। वहीं, इस मामले में इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता का जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page