Connect with us

अपराध

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, ट्रेनी दरोगा पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी/हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र की एक महिला ने लंका थाने में तैनात ट्रेनी दरोगा आशीष कुमार यादव पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी कौशांबी जिले के पश्चिमी शरीरा थाना क्षेत्र का निवासी है। महिला ने बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है और फेसबुक के माध्यम से आशीष यादव से उसका परिचय हुआ। आशीष उस समय सीतापुर में ट्रेनिंग पर था। उसने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और अश्लील वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया। बाद में हरदोई के बसंत लीला होटल में दोनों की मुलाकात हुई जहां आशीष ने शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बनाए।

Loading...

महिला ने आरोप लगाया कि 6 अक्टूबर को आशीष ने दहेज की लालच में दूसरी जगह सगाई कर ली। इस दौरान भी उसने महिला को होटल बुलाकर शोषण किया। सगाई की जानकारी मिलने पर जब महिला ने विरोध किया तो आशीष ने उसे बनारस बुलाकर मंदिर में शादी का आश्वासन दिया। लेकिन वहां भी होटल में शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे गाली-गलौज देकर हरदोई छोड़ दिया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आशीष के मामा, चाचा और बुआ ने उसके घर पहुंचकर मोबाइल छीन लिया और फोटो, मैसेज व वीडियो डिलीट कर दिए। वहीं, इस मामले में सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page