Connect with us

गोरखपुर

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित सोनू को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

घटना के संबंध में पीड़िता ने 25 अक्टूबर 2025 को बेलघाट थाने में तहरीर दी थी। शिकायत में बताया था कि नर्गड़ा निवासी सोनू ने शादी का वादा करके उससे संबंध स्थापित किए। जब उसने शादी की मांग की तो सोनू लगातार बहाने बनाता रहा। कुछ समय बाद पीड़िता ने दोबारा शादी पर जोर दिया तो आरोपित ने उससे बातचीत बंद कर दी।

जांच के दौरान पता चला कि सोनू ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली है। आरोप लगाने पर पीड़िता के अनुसार सोनू के भाई और रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की।

थाना प्रभारी विकास नाथ ने बताया कि आरोपित सोनू को उसके गांव के चौराहे से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page