Connect with us

वाराणसी

शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार राजश्री पर जीएसटी अधिकारियों का छापा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।होली के पहले वाराणसी ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान राजश्री मिष्ठान कचहरी पर गुरुवार की शाम जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। करीब 2 घंटे तक स्टेट जीएसटी की टीम ने प्रतिष्ठान का शटर गिराकर छापेमारी किया। सूत्रों के अनुसार राजश्री मिष्ठान पर बिक्री से कम टैक्स दिए जाने की शिकायत मिली थी, जिसको लेकर यह छापेमारी की गई। प्रतिष्ठान के कई दस्तावेज जीएसटी अधिकारी ले गए है और इनकी जांच की जा रही है।

Loading...

राजश्री मिष्ठान पर छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी के दौरान दर्जनों व्यापारी प्रतिष्ठान के बाहर मौजूद रहे। वही मौके पर मौजूद कोई भी अधिकारी इस छापेमारी को लेकर कुछ भी बताने से बचता नजर आया। करीब 2 घंटे की छापेमारी के दौरान किसी को प्रतिष्ठान के अंदर और बाहर नही जाने दिया गया। अधिकारियों के जाने के बाद प्रतिष्ठान की तरफ से भी फिलहाल कोई भी कुछ बताने को तैयार नही है।वही जीएसटी के अधिकारियों ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि प्रतिष्ठान का बिल चेक किया जा रहा है। प्रतिष्ठान ने जांच में सहयोग किया है, जो भी विधिक कार्रवाई होगी उससे आपको अवगत करा दिया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page