Connect with us

चन्दौली

शराब पीकर हंगामा करने वाले 134 लोग पुलिस के चढ़े हत्थे, चेतावनी देकर छोड़ा

Published

on

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में शुक्रवार देर शाम चंदौली में एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 134 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

थानों की संयुक्त टीमों ने इन सभी को थाने ले जाकर कानून-व्यवस्था की जानकारी दी और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी। बाद में सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

एसपी लांग्हे ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, रंगबाजी, जुआ और छेड़खानी जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें बताया गया कि मादक पदार्थों का सेवन न सिर्फ आर्थिक और शारीरिक नुकसान पहुंचाता है, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक संबंधों को भी प्रभावित करता है।

एसपी ने यह भी कहा कि यह चेकिंग अभियान जिले में निरंतर जारी रहेगा ताकि कानून का भय बना रहे और नागरिक सुरक्षित महसूस करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa