Connect with us

गोरखपुर

शराब पीकर नाव चलाना पड़ा भारी, दो नाविकों को मिली ये सजा

Published

on

गोरखपुर में शराब के नशे में लापरवाही से नाव चलाना दो नाविकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो नाविको को गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा उस समय हुआ था जब नाविक शराब के नशे में तेज गति से नाव चला रहे थे। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा उस समय हुआ था जब नाविक शराब के नशे में तेज गति से नाव चला रहे थे, जिसके कारण नाव किनारे पर टकराकर नदी में डूब गई और एक युवक की मौत हो गई थी।

घटना के संबंध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना झंगहा में मुकदमा अपराध 504/2025 धारा 105/282 भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया था। तहरीर में बताया गया था कि उपधौलिया घाट से करही घाट की ओर जाते समय नाव पर वादी अपने पुत्र के साथ सवार थे।

उसी दौरान नाविक ने नशे की हालत में लापरवाहीपूर्वक नाव चलाते हुए करही घाट के किनारे ट्रैक्टर पर टक्कर मार दी। इस टक्कर से नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव नदी में डूब गई। हादसे में वादी के बेटे की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राजकरन नय्यर ने तुरंत आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में झंगहा पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामदुलारे निषाद पुत्र स्वर्गीय रामचन्द्र निषाद निवासी जहाजघाट बरहज टोला थाना बरहज जनपद देवरिया तथा दुर्गेश साहनी पुत्र केशव साहनी निवासी ग्राम करही थाना झंगहा, गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह के साथ व०3०नि० अश्विनी कुमार चौबे, उ0नि0 आलोक कुमार चौबे, का० बृजेश कुमार यादव एवं का० अर्जुन कुमार गुप्ता शामिल रहे। पुलि बताया कि दोनों नाविकों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जलमार्गों पर लापरवाही से नाव संचालन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से ऐसे हादसों पर नियंत्रण के लिए सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page