वायरल
शराब और मांस मिलेगा तब ही आऊंगी, पति ने यह उठाया यह कदम
राजस्थान। बांसवाड़ा जिले में पति- पत्नि का एक रोचक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मायके गई पत्नी को जब पति ने ससुराल आने को कहा तो पत्नी ने अजीब डिमांड रख दी जिसे सुनकर पति भी शॉक्ड हो गया। पत्नी ने पति से कहा कि, शराब और मांस मिलेगा तब ही ससुराल लौटूंगी। यह सुनकर ससुरालजन हतप्रभ हो गए। फिर पति ने इसके बाद बड़ा कदम भी उठाते हुए पत्नी और उसके परिवार वालों के खिलाफ बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।

पति चिराग ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि, मध्य प्रदेश के धार के परिचित ने इंदौर की निवासी नेहा जैन के बारे में बताया था। इसके बाद हम सब लड़की और उसके परिवारवालों से मिले और शादी की बात पक्की हुई। इसमें उन्होंने 2 लाख रुपए की मांग रखी जिसमें लड़की पक्ष ने हामी भरी। इसके बाद जून 2023 में इंदौर में शादी हुई। शादी के बाद नेहा को घर लेकर आए और एक हफ्ते बाद उनके पिता के साथ उसे मायके भेज दिया। वह कुछ दिन बाद वापस ससुराल आई और रात में छत पर जाकर किसी से बात करना शुरू की। शक होने के आधार पर जब मैंने उससे इसके बारे ने पूछा तो उसने टाल-मटोल जवाब दिया। यहां तक कि मैंने उसे शराब की दुकान पर शराब पीते हुए भी पकड़ा।
जब यह बात मैंने उसके माता पिता को बतानी चाही तो उसने मुझे और मेरे परिवार को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। फिर रक्षाबंधन पर वह अपने मायके चली गई और डेढ़ माह तक नहीं आई। मैंने जब वापस आने की बात कही तो उसने अजीबो-गरीब शर्त रख दी कि शराब और मांस मिलेगा तो ही ससुराल आउंगी। शादी होने के बाद मैं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा हूं। लड़की के परिवार वालों ने भी यह बात छुपाई।
