Uncategorized
वृक्षारोपण कर आज के परिवेश में अपने पर्यावरण को दूषित होने से बचा सकते हैं : एस.एन. श्रीवास्तव

चंदौली। यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट द्वारा शुक्रवार को कॉलेज में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी चंदौली एस. एन. श्रीवास्तव, कॉलेज प्रबंधक डॉक्टर धनंजय सिंह, कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर जेनेट जे, वाइस प्रिंसिपल आर. के. शर्मा व झांसी निवासी अमित सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी एस. एन. श्रीवास्तव तथा कॉलेज प्रबंधक डॉक्टर धनंजय सिंह द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर जेनेट जे एवं वाइस प्रिंसिपल आर. के. शर्मा के अगुवाई में कॉलेज फैकल्टी एवं छात्र/छात्राओं द्वारा सैकड़ों वृक्षारोपण किया गया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एस. एन.श्रीवास्तव ने बताया की आज के इस युग में वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। पेड़ पौधों की अत्यधिक कटाई की वजह से हमारे पर्यावरण में ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है। जिसका एकमात्र उपाय वृक्षारोपण है। वृक्षारोपण कर के ही हम आज के परिवेश में अपने पर्यावरण को दूषित होने से बचा सकते हैं।
इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक डॉक्टर धनंजय सिंह ने कॉलेज फैकल्टी एवं छात्र/छात्राओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए वृक्षारोपण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर कॉलेज फैकल्टी वर्तिका सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, रिंकू मौर्या, अनुराधा प्रजापति, वंदना पाठक, अर्चना राज, प्रियंका दुबे, पल्लवी यादव आदि के साथ ही कॉलेज के छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।