Connect with us

वाराणसी

वीडीए ने एक अवैध प्लॉटिंग किया ध्वस्त, चार निर्माण सील

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई करते हुए शिवपुर वार्ड स्थित कोइराजपुर में अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया। चतुर्भुज सिंह द्वारा दो बीघे में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को वीडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर हटाया। इसके अलावा भेलूपुर क्षेत्र में प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माण को सील कर पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया।

अन्य कार्रवाइयों के तहत नेवादा सुंदरपुर में विरेंद्र कुमार सिंह के अवैध निर्माण, सामनेघाट पुल के नीचे गंगा नदी के 200 मीटर दायरे में प्रदीप यादव के अवैध निर्माण, पीतांबरपुर सोनारपुरा में सत्यदेव कुशवाहा के अवैध निर्माण और बाघहाड़ा सोनारपुरा में वर्दी पद्माकर के अवैध निर्माण को भी सील कर दिया गया।

वीडीए की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page