वाराणसी
वीडीए द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध हुई ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी की ज़ोन – 5 की प्रवर्तन टीम द्वारा आज अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।
अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वार्ड – मुगलसराय
मुगलसराय वार्ड के अंतर्गत वीर जायसवाल (कालोनाइजर/विकासकर्ता) द्वारा ग्राम-हरीशंकरपुर में लगभग 10 बीघा एवं अजय सिंह द्वारा मौज़ा-हरीशंकरपुर में लगभग 05 बीघा तथा मेराज अहमद (कालोनाइजर/विकासकर्ता)पुत्र मो0 मूसा द्वारा मौज़ा- बहादुरपुर के अंतर्गत पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 03 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी है। उपरोक्त स्थलों पर किये गये अवैध प्लाटिंग निर्माण के विरुद्ध आज प्रवर्तन टीम एवं थाना-मुगलसराय पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तिकर की कार्यवाही की गयी।
जोनल अधिकारी – सिंह गौरव जय प्रकाश
अवर अभियंता – संजय तिवारी
वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा आम जनमानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आऊट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।
