वाराणसी
विहिप की संस्कारशाला में गुरुकुल पद्धति का हो रहा उदय, सिंचित हो रहा भारत का भविष्य: अजय सिंह
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। आशापुर स्थित स्वामी विवेकानंद संस्कार शाला में शुक्रवार को समरसता भोज एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए महादेव पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की संस्कार शालाओं में प्राचीन गुरुकुल पद्धति का वास्तविक उदय हो रहा है। ऐसे स्थानों पर भारत का भविष्य भी सिंचित हो रहा। इस मिशन को आगे बढ़ाने और अपनी सेवा देने वाले लोग देव तुल्य ही हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षित करने के लिए हर पल साथ देने तथा इस महा मिशन को महादेव परिवार से जोड़ने की पहल की। विशिष्ट अतिथि सीमा सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम भी चारों भाइयों संग इसी भांति गुरुकुल में पढ़ते थे जहां समरसता का अमृत हर पल विद्यमान रहा। इस दौरान महापुरूषो पर आधरित पेंटिंग संग विभिन्न प्रतियोगिता अयोजित हुई जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले तमाम छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान काशी महानगर के सेवा प्रमुख विजय सिंह, सह सेवा प्रमुख सीमा सिंह, संगठन मंत्री चंदन जी, कॉलेज की प्रथम महिला सीमा सिंह ,संस्कारशाला संचालिका अचार्य मीरा पांडेय, विहिप के प्रचार प्रमुख डा. लोकनाथ पांडेय, महादेव पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर दयाशंकर सिंह, संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मारुति नंदन मिश्रा , अचार्य स्नेह लता पांडेय, नित्यानंद पांडेय, अचार्य अनिल पांडेय, आशुतोष पांडेय, अचार्य प्रतिमा पाण्डेय, अचार्य नेहा पांडेय, हरिओम तिवारी, पुनीत तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सुरूचिपूर्ण संचालन अचार्य पूजा पांडेय ने किया। इस दौरान सभी ने मिलजुल कर अमृतमय खिचड़ी बनाया तथा प्रभु श्रीराम को भोग लगाया व सभी ने साथ बैठकर खिचड़ी का समरसता सहभोज किया। इसके पूर्व विहिप काशी के संगठन मंत्री चंदन जी तथा महादेव पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ दयाशंकर सिंह सहित आगत अतिथियों ने प्रभु श्री राम, भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
