Connect with us

पूर्वांचल

विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

संतनगर/पटेहरा (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव में शुक्रवार की रात एक 24 वर्षीय विवाहिता को सोते समय एक विषैले जंतु ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के प्रधान प्रतिनिधि संतोष तिवारी के अनुसार, तौलन की पत्नी सुनीता गुरुवार की शाम भोजन के बाद अपने कच्चे मकान में चारपाई पर सो रही थी। रात करीब दो बजे उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। सुनीता ने बताया कि बड़ेर से कोई जंतु गिरा जिसने उसकी पीठ पर काट लिया।

Loading...

परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जंतु नहीं मिला। फिर उसे स्थानीय स्तर पर जड़ी-बूटी का इलाज कराने ले जाया गया लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह 10 बजे उसे पटेहरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सुनीता की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की एक डेढ़ वर्षीय पुत्री है जिसकी जिम्मेदारी अब उसके पिता तौलन पर आ गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page