वाराणसी
विश्वकर्मा समाज के सर्व मान्य नेता रहे बचाऊ लाल विश्वकर्मा का निधन
वाराणसी: विश्वकर्मा समाज के सर्व मान्य नेता रहे आदमपुर निवासी बचाऊ लाल विश्वकर्मा ( 68 वर्ष ) का मंगलवार को सायंकाल सर सुन्दर लाल अस्पताल ( बी एच यू ) मे निधन हो गया वह पिछले कई दिनो से अस्वस्थ चल रहे थे पहले उन्हे कबीर चौरा अस्पताल मे भर्ती किया गया था जहाॅ चिकित्सको ने बताया था कि सीने मे इन्फेक्शन बढने के कारण उनको सर सुन्दर लाल अस्पताल भर्ती कराया गया था जहाॅ सायंकाल उनका निधन हो गया। सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि बचाऊ लाल विश्वकर्मा हमेशा समान के लोगो के बीच रहते थे एवं समाज के लोगो के सुख दुख मे सहभागिता करते थे उनके निधन से विश्वकर्मा समाज का अपूरणीय क्षति है। शोक प्रकट करने वालो मे प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा,नि:सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, एम एल सी आशुतोष सिन्हा, दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित,कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव,अभिषेक विश्वकर्मा,संजू विश्वकर्मा,हरिशंकर विश्वकर्मा, आदि लोग ने शोक व्यक्त किया है।
