वाराणसी
विवाह के सीजन से व्यापार में उछाल, जाने प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त
वाराणसी। देवोत्थान एकादशी के बाद विवाह का शुभारंभ होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है। शादी के सीजन में हर वर्ग का व्यवसायी उत्साहित है। होटल, लॉन और बैंड-बाजे से लेकर मेकअप और कैटरिंग तक हर व्यवसाय का काम चरम पर है। यह वैवाहिक सीजन कारोबारियों के लिए सोने पर सुहागा साबित हो रहा है।
नवंबर और दिसंबर में 17 शुभ मुहूर्त होने से होटल, बैंक्वेट, लॉन, कैटरिंग, बैंड-बाजा, आतिशबाजी, फोटोग्राफी और रेडीमेड कपड़ों से लेकर किराना तक हर क्षेत्र में कारोबारियों की चांदी हो रही है। खासतौर पर रेडीमेड कपड़ों का कारोबार 300 करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
काशी रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन के संरक्षक अशोक जायसवाल के अनुसार, नवंबर, दिसंबर और जनवरी-फरवरी के वैवाहिक लग्न ने व्यापार को नई ऊंचाइयां दी हैं। उन्होंने बताया कि इस समय थोक और फुटकर बिक्री अपने चरम पर है। वहीं, विशेश्वरगंज-भैरोनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने बताया कि आसपास के जिलों से किराना और अन्य वस्तुओं के लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं।
प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ मुहूर्त
21 नवंबर: अश्लेषा नक्षत्र में सुबह 03:35 बजे से 22 नवंबर सुबह 06:50 बजे तक।
22-23 नवंबर: अश्लेषा व मघा नक्षत्र में सुबह 06:50 बजे से 23 नवंबर सुबह 06:50 बजे तक।
29-30 नवंबर: विशाखा नक्षत्र में सुबह 10:18 बजे से 30 नवंबर सुबह 06:56 बजे तक।

वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त
13-14 नवंबर: रेवती नक्षत्र में 13 नवंबर रात 01:01 बजे से 14 नवंबर रात 03:11 बजे तक।
17-18 नवंबर: मृगशिरा नक्षत्र में 17 नवंबर सुबह 09:06 बजे से 18 नवंबर शाम 03:49 बजे तक।
