Connect with us

वाराणसी

विवाहिता ने फांसी लगा कर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के गोगवा (सत्तनपुर) गांव में बीती रात आंचल तिवारी (26) ने अपने कमरे में रोशनदान के ग्रिल में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पिता ने पति समेत अन्य सससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के देवपुर निवासी राजेंद्र दुबे ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी आंचल की शादी 2020 में अंकित तिवारी से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं पांच साल की पुत्री और तीन साल का पुत्र। राजेंद्र ने बताया कि आंचल को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने कहा कि उसे उसके पति, सास, ससुर और देवर द्वारा प्रताड़ित किया जाता था।

Loading...

थानाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि अंकित वर्तमान में मध्य प्रदेश की किसी प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण स्पष्ट होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page