Connect with us

वाराणसी

विभूति एक्सप्रेस 19 से 23 नवंबर तक निरस्त

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हावड़ा से रामबाग आने वाली विभूति एक्सप्रेस को 19 से 23 नवंबर तक निरस्त किया गया है।

Loading...

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि हावड़ा से 19, 20, 21 और 22 नवंबर को चलने वाली 12333 विभूति एक्सप्रेस और वापसी में प्रयागराज रामबाग से 20, 21, 22 और 23 नवंबर को चलने वाली 12334 विभूति एक्सप्रेस इस दौरान रद्द रहेंगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना में इस बदलाव को ध्यान में रखें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page