Connect with us

गोरखपुर

विधायक के फॉर्च्यूनर की टक्कर से युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

दो साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, विधायक के नाम दर्ज वाहन पर लगे आरोप

गोरखपुर में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, ज्ञानदीप त्रिपाठी (27 वर्ष), पुत्र सुरेश त्रिपाठी, निवासी राजेंद्र नगर भाट्टी विहार कॉलोनी गोरखनाथ गुरुवार को शाम  अपने घर से मोहरीपुर के रास्ते बस्ती की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजगावा व जगतबेला के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार (नंबर UP 56 AA 9999) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल युवक को तुरंत 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरौली ले गए जहाँ स्थिति गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वही ग्रामीणों ने फार्च्यूनर गाड़ी का फोटो खींच लिया था जिससे पता चला कि गाडी पर अंकित नंबर नौतनवा के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी के नाम से रजिस्टर्ड है।वही सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisement

मृतक पेशे से शादी-विवाह समारोह में कैमरा चलाने का काम करता था। उनके परिवार में पत्नी और करीब एक वर्ष  का मासूम बच्चा है। अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बताया जा रहा है कि जिस फॉर्च्यूनर कार से हादसा हुआ, वह वाहन महाराजगंज जिले के नौतनवा विधायक अमरमणि त्रिपाठी के नाम से पंजीकृत है। इसको लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है।

परिजनों ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराए जाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पूरे इलाके में घटना को लेकर आक्रोश है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page