Connect with us

वाराणसी

‘विद्या भास्कर एकादश’ मीडिया क्रिकेट के फाइनल में

Published

on

Loading...
Loading...

गत‌ विजेता पराड़कर एकादश‌ कड़े मुकाबले में ‌चार विकेट से पराजित

वाराणसी। 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्या भास्कर एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गत विजेता पराड़कर एकादश को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला मंगलवार को डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा में आयोजित हुआ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पराड़कर एकादश की शुरुआत धीमी रही। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। प्रशांत मोहन ने 40 और राजेंद्र यादव ने 24 रन की अहम पारियां खेलीं। अन्य बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में असफल रहे। विद्या भास्कर के गेंदबाजों में आशुतोष राय ने 2 विकेट लिए, जबकि अभिषेक सिंह, ओपी सिंह और अभिषेक कुमार को 1-1 सफलता मिली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या भास्कर एकादश ने शानदार प्रदर्शन किया। मैन ऑफ द मैच विनय सिंह ने 47 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। ओपी सिंह ने 10 और आशुतोष राय ने नाबाद 13 रन जोड़कर टीम को 5 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत दिलाई। पराड़कर एकादश के लिए दीनबंधु राय और अनिल कुशवाहा ने 2-2 विकेट लिए।

प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को खेला जाएगा। इसमें गर्दे एकादश और ईश्वरदेव मिश्र एकादश के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले बुधवार को विश्राम दिवस रहेगा। मैच से पहले मीडिया रिसर्च एंड वेलफेयर सोसाइटी और सामयिक बिल्ट्स के प्रधान संपादक डॉ. अरविंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अम्पायर की भूमिका सत्यम मौर्या और विपिन सर्राफ ने निभाई, जबकि स्कोरर एन.के. यादव रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page