वाराणसी
विदेशी मेहमानों का करें भव्य स्वागत ,जी 20के आगामी बैठक को लेकर वाराणसी के व्यापारियों ने निकाली जागरूकता रैली ,लोगों को किया जागरूक
वाराणसी: आगामी G 20 को लेकर वाराणसी में एक और जहां जिला प्रशासन ने कमर कस ली है वहीं दूसरी ओर वाराणसी के व्यापारियों ने भी जी-20 के बैठक में आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं| जिसके तहत एक और जहां पूरे शहर को जिला प्रशासन के द्वारा रंग रोगन कर तमाम भव्य रूप देकर सजाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर वाराणसी के व्यापारियों ने भी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने व आगामी होने वाले बैठक में आने वाले विदेशी मेहमानों को भव्य स्वागत करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया| इसके तहत आज वाराणसी में वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने सिगरा पर जन जागरूकता अभियान चलाकर व्यापारियों को आगामी बैठक में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार रहने के लिए जागरूक किया|
