Connect with us

पूर्वांचल

विकास खण्ड स्तरीय रबी गोष्ठी का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2024 तक विकास खण्ड स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की शुरुआत आज ग्राम-खम्हरिया कला, विकास खण्ड छानबे में हुई जहां मा० नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्र जी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।विधायक मिश्र ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गेहूँ के साथ-साथ मोटे अनाज जैसे रागी, सांवा, कोदो, बाजरा और ज्वार का सेवन भी करना चाहिए, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इन अनाजों की खेती को बढ़ावा दें ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।जिला कृषि अधिकारी, डा० अवधेश कुमार यादव ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और बताया कि पहले यह गोष्ठी विकास खण्ड कार्यालय में होती थी जिससे दूरदराज के किसान नहीं पहुँच पाते थे।

इस वर्ष से यह गोष्ठी गांवों में आयोजित की जा रही है जिससे अधिक से अधिक किसान लाभ उठा सकें।कृषि कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के डा० एस०एन० सिंह ने रबी में बोई जाने वाली फसलों और उनके कीटों के उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वहीं जनपद सलाहकार डा० सुधीर श्रीवास्त ने जैविक और प्राकृतिक खेती के फायदे बताए और किसानों को सलाह दी कि वे इन तरीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं।कार्यक्रम का संचालन पंकज मिश्रा द्वारा किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर कृषि, पशुपालन और अन्य विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page