Connect with us

मनोरंजन

विकसित भारत के संकल्प को लेकर नगर पश्चिमी मंडल में संकल्प सभा का आयोजन

Published

on

मीरजापुर। नगर विधानसभा के नगर पश्चिमी मंडल के अंतर्गत कुमार उत्सव लॉन, लालडिग्गी में मंडल संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह उपस्थित रहे।

सभा की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि, मंचासीन अतिथियों, कार्यकर्ताओं और जनसमूह का स्वागत किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि “विकसित भारत” केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक ऐसा सपना है जो देश के हर नागरिक की उम्मीदों और आकांक्षाओं का प्रतीक है।

यह सपना है हर गांव, हर शहर और हर घर तक खुशहाली और समान अवसर पहुंचाने का। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत की परिकल्पना देश को आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक विश्व की अग्रिम पंक्ति में ले जाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।उन्होंने कहा कि यह मिशन केवल सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की साझा जिम्मेदारी है।

मोदी जी द्वारा दिए गए पंच प्रण—विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और नागरिक कर्तव्य—देश को एक नई दिशा देने वाले सिद्धांत हैं।जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत 11 संकल्प भारत को आत्मनिर्भर, भ्रष्टाचारमुक्त और समानता आधारित राष्ट्र बनाने के मार्गदर्शक हैं।

चाहे बात हो शिक्षा की, महिलाओं के नेतृत्व की, या राज्य व राष्ट्र के संतुलित विकास की—हर पहलू को इन संकल्पों में समाहित किया गया है।अपने संबोधन में मंडल प्रभारी कौशल श्रीवास्तव ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र आज देश के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहा है।

Advertisement

उन्होंने उरी सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और हालिया ऑपरेशन सिन्दूर जैसे उदाहरणों के ज़रिए भारत की निर्णायक राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य क्षमता को रेखांकित किया।सभा के अंत में अहमदाबाद में हुई भीषण एयरक्राफ्ट दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संतोष जायसवाल ने किया, जबकि संयोजन मंडल उपाध्यक्ष रूपेश यादव ने संभाला।इस अवसर पर जिलामंत्री गौरव ऊमर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भावेश शर्मा, मालती त्रिपाठी, रामआसरे सरोज, जान्हवी प्रकाश तिवारी, अमित श्रीनेत, मृत्युंजय त्रिपाठी, सूरज निषाद, कृष्ण कुमार सिंह, गोपाल अग्रवाल, दीपा ऊमर, संगीता मिश्रा, सुमन यादव, बीना सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस संबंध में जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे द्वारा दी गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa