Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत शनिवार शाम लंका पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश विनय यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से एक रेसर बाइक और देसी तमंचा बरामद किया। घटना की सूचना पाकर एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए।

Loading...

लंका पुलिस लौटूबीर इलाके में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक लाल रंग की बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को रुकने का इशारा किया गया। बदमाश ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और सर्विस लेन की तरफ भागने लगा। जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर गया।

गिरफ्तार बदमाश विनय यादव पर वाराणसी, देवरिया, जौनपुर और सुल्तानपुर में कुल 11 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, गौकशी, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर के तहत दर्ज मुकदमे शामिल हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल भिजवाया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page