Connect with us

वाराणसी

वाराणसी से जयपुर की सीधी उड़ान, डेढ़ घंटे में पहुंच जाएंगे यात्री, इस डेट से शुरू होगी फ्लाइट

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होगी। स्पाइस जेट विंटर सीजन में अच्छे एयर ट्रैफिक को देखते हुए फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। वहीं टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है।

बाबतपुर एयरपोर्ट से जयपुर की सीधी उड़ान सेवा 29 अक्तूबर से शुरू हो रही है। स्पाइसजेट के शेड्यूल के मुताबिक विमान एसजी 2968 सुबह सात बजे जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर नौ बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। यही विमान एसजी2969 बनकर सुबह 9.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरकर 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। स्पाइसजेट एयरलाइंस के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि विंटर सीजन में जयपुर के लिए अच्छी ट्रैफिक मिलती है। ये सीजनल फ्लाइटें होती हैं। विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों को सहूलियत होगी।

Loading...

नेपाल के पोखरा के लिए नहीं मिल रहा स्लाट

वाराणसी से नेपाल के पोखरा के लिए बुद्धा एयर को स्लाट नहीं मिल पा रहा है। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता का कहना है कि सितंबर से पहले स्लॉट खाली नहीं था। अभी स्लॉट खाली हैं। अगर कंपनी संपर्क करती है तो स्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में बुद्धा एयर काठमांडो के लिए विमान सेवा का संचालन कर रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page