Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : सात दिनों में 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रीकाशी विश्वनाथ के किये दर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज महाकुंभ स्नान के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त पहले संगम में पवित्र स्नान कर रहे हैं और फिर काशी विश्वनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ के चलते मंदिर परिसर और आसपास की सड़कों पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस दौरान मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन की विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने परिसर में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की है। स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया गया है, साथ ही दर्शनार्थियों के लिए मार्गदर्शन और लाइन व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है, ताकि भक्तों को सुगम और सुरक्षित दर्शन का अनुभव मिले।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा

3 फरवरी 2025: 5,84,224 श्रद्धालु

Advertisement

4 फरवरी 2025: 5,09,133 श्रद्धालु

5 फरवरी 2025: 4,89,223 श्रद्धालु

6 फरवरी 2025: 4,56,586 श्रद्धालु

7 फरवरी 2025: 4,94,854 श्रद्धालु

8 फरवरी 2025: 6,21,307 श्रद्धालु

Advertisement

9 फरवरी 2025 (शाम 7 बजे तक): 4,39,690 श्रद्धालु

वहीं, 10 फरवरी को दोपहर 12:00 तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर लिया था। महाकुंभ के पलट प्रवाह के चलते श्री काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है और अनुमान है कि आगामी दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page