Connect with us

गोरखपुर

वाराणसी मे ग्लोबल यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित होंगे समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी डा. कुलदीप पाण्डेय को बाबा विश्वनाथ इंटरनेशनल यूथ फाउंडेशन वाराणसी द्वारा आयोजित ग्लोबल यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय वर्तमान में युवा जनकल्याण समिति नामक सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं साथ ही शिक्षा के बढ़ावा हेतु केबीएस यूनिक स्कूल के डायरेक्टर तथा केबीएस यूनिक ग्लोबल एजुकेशन इंस्टिट्यूट के चेयरमैन पद के भी दायित्यों का निर्वहन कर रहें हैं।

कुलदीप पाण्डेय पिछले 1वर्षों से प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र मे भी कार्य करतें हुए जरुरतमंदो की सेवा कर रहें है। गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्र नगर पश्चिमी निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित बृजेश पाण्डेय के सुपुत्र कुलदीप पाण्डेय स्वास्थ्य,रक्तदान, पर्यावरण व जल संरक्षण जैसे अनेकों क्षेत्र में समाज व देश के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

Loading...

विगत 12 वर्षों से संस्था के माध्यम से समाज सेवा,जनजागरूकता और जरूरतमंद लोगों की सहायता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए वाराणसी की संस्था ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया है।यह सम्मान समारोह 15 मार्च दिन रविवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. करुणेश त्रिपाठी व सह संस्थापक डॉ. एकता त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। समारोह के दौरान डा. कुलदीप पाण्डेय को उनके सामाजिक योगदान के लिए ग्लोबल यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सम्मान उन युवाओं को दिया जाता है जिन्होंने समाज के विकास,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page