Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में साधु-संतों के आगमन को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज

Published

on

Loading...
Loading...

महाकुंभ 2025 के मद्देनजर वाराणसी में साधु-संतों, नागा संन्यासियों और धर्माचार्यों के आगमन, प्रवास और शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने चांदपुरा और केराकत मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़े सुरक्षा इंतजाम करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन इस ऐतिहासिक आयोजन के दौरान किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए विशेष प्रबंध कर रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त एस. चन्नप्पा, अपर जिलाधिकारी नगर आलोक वर्मा और अपर पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश पाण्डेय सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Loading...

महाकुंभ में श्रद्धालुओं और साधु-संतों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए वाराणसी प्रशासन सुरक्षा और यातायात को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page