Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में लू का कहर जारी, तीखी धूप और तपती रातों से लोग बेहाल

Published

on

वाराणसी। शहर में गर्मी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मई की शुरुआत के साथ ही तापमान में तेजी से उछाल दर्ज किया जा रहा है। बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार अप्रैल के अंत में तापमान 44 डिग्री को पार कर गया, जो बीते पांच वर्षों में दूसरी बार दर्ज किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मई में गर्म हवाओं और तीखी धूप के कारण स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

अलर्ट पर उत्तर प्रदेश के कई जिले

Advertisement

भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मथुरा, आगरा, झांसी, इटावा, ललितपुर समेत कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़ जैसे जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

गर्मी से बचाव की अपील

मौसम विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक धूप के समय घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

पिछले पांच वर्षों में अप्रैल का तापमान (अधिकतम/न्यूनतम)
2025: 44.2°C / 17.2°C
2024: 43.1°C / 19.6°C
2023: 42.5°C / 15.5°C
2022: 45.0°C / 19.6°C
2021: 43.6°C / 15.0°C

लू के थपेड़े, गर्म हवाएं और पारा का चढ़ता ग्राफ आने वाले दिनों में और मुश्किलें बढ़ा सकता है। लोग सावधानी बरतें और मौसम विभाग की चेतावनियों को हल्के में न लें।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page