वाराणसी
वाराणसी में बोलें नरसिंहानंद – “पाकिस्तान और बांग्लादेश में बने हिंदू राष्ट्र”
सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने का करेंगे पूरा प्रयास
वाराणसी। श्रीपंच जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पे हो रहे अत्याचार को लेकर बांग्लादेश में सैन्य कार्यवाही करने की मांग की उन्होंने कहा कि हम वाराणसी के लोगों से निवेदन करने आए हैं कि यहां के नागरिकों ने प्रधानमंत्री को तीसरी बार सांसद बनाकर भेजा है।
उन्होंने कहा कि हम वाराणसी के लोगों से अनुरोध करने आए हैं कि वह अपने प्रधानमंत्री पर दबाव डालें प्रधानमंत्री सैन्य कार्रवाई करे जिससे बांग्लादेश और पाकिस्तान के टुकड़े करके हिंदुओं के लिए अलग देश बनवाएं।
पीएम ‘यूएन’ पर डाले दबाव
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि वह यूएन के दबाव डालें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में जो अलग हिंदू राष्ट्र बने। उन्होंने कहा कि कुंभ में अगर प्रधानमंत्री जी आते हैं तो हम उनके सामने भी मांग रखेंगे। उन्होंने कहा लेकिन वाराणसी के रहने वाले सनातनी हिंदुओं से मेरा अनुरोध है कि वह इस मुद्दे पर अपनी बात रखें।
योगी बनेंगे पीएम मेरा समर्थन
महाकुंभ के आंकड़ों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं इस पर प्रश्न पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं राजनीति पर कोई प्रक्रिया नहीं देना चाहता। उन्होंने कहा कि जिसकी सरकार होती है उसे पर विपक्ष हमला करता है।
उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ योगी आदित्यनाथ का ही समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि वह अभी मुख्यमंत्री है और आगे चलकर भारत का प्रधानमंत्री भी बने। उन्होंने कहा कि हम धर्म का नहीं बल्कि एक व्यक्ति का समर्थन करते हैं।
बांग्लादेश में जो हिंदुओं के साथ हो रहा वही इस्लाम
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि आज जो बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ हो रहा है, वो ही असली इस्लाम है। असली इस्लाम केवल वहां दिखाई देता है, जहां मुसलमान बहुसंख्यक होते हैं।
जहां मुसलमान अल्पसंख्यक होते हैं, वहां वो झूठ बोलकर बहुसंख्यक समाज को दिग्भ्रमित करते हैं और अपनी जनसंख्या भयंकर तरीके से बढ़ा कर उस देश पर कब्जा करते हैं। इसका सबसे ताजा उदाहरण बांग्लादेश में हो रहा हिन्दू नरसंहार है।
