Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अब केवल 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

Published

on

Loading...
Loading...

दर्जनों प्रत्याशियों के पर्चे हुए खारिज

वाराणसी। देश और पूर्वांचल की सबसे हॉट सीट वाराणसी पर नामांकन पत्रों की जांच में 41 में से 32 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए हैं। अब मोदी के खिलाफ कांग्रेस व बसपा समेत केवल 7 प्रत्याशी मैदान में बचे हुए है। हालांकि एक प्रत्याशी शिवकुमार का पर्चा अभी भी जांच के लिए बचा हुआ है। 4 दिनों तक नामांकन नहीं दाखिल कर पाने का आरोप लगाकर अंतिम दिन नामांकन करने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला का पर्चा भी ख़ारिज हो गया है। उनके पर्चे में कई कमियां पाई गई हैं।

वाराणसी में 17 मई तक नाम वापसी का समय दिया गया है। यदि किसी ने नाम वापस नहीं लिया, तो मैदान में कुल 8 प्रत्याशी ही रह जाएंगे। इनमें भाजपा से नरेंद्र मोदी, कांग्रेस से अजय राय, बसपा से अतहर जमाल लारी। अपना दल कमेरावादी से गगन प्रकाश यादव, राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति से पारसनाथ केसरी और तीन निर्दल हैं। निर्दल प्रत्याशियों में जिनका नामांकन सही पाया गया है, उनमें योगेंद्र कुमार शर्मा, दिनेश कुमार यादव और संजय कुमार तिवारी का नाम शामिल है।

युग तुलसी पार्टी के शिवकुमार का पर्चा जांच में लगा हुआ है यदि सही पाया जाता है, तो कुल 9 प्रत्याशी हो जाएंगेवाराणसी में 41 प्रत्याशियों ने कुल 55 पर्चे भरे थे। एक कैंडिडेट एक से अधिक परिचय भरते हैं, जैसे पीएम मोदी और अजय राय ने चार-चार सेट में पर्चा भरा था। शिवकुमार ने भी चार सेट में पर्चा भरा है। 55 में से 51 पर्चों की जांच हो चुकी है। 36 पर्चों को खारिज किया गया है और 8 प्रत्याशियों के 15 पर्चे स्वीकार किए गए हैं। शिवकुमार के पर्चों की जांच चल रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page