वाराणसी
वाराणसी में चाइनीज मांझा के खिलाफ बड़ा अभियान, 1.51 करोड़ का स्टॉक जब्त
वाराणसी शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया। वाराणसी के 20 थानों में एकसाथ छापेमारी हुई, जिसमें रामनगर, सिगरा, मंडुवाडीह और सारनाथ समेत अन्य क्षेत्रों में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।सिगरा में सबसे बड़ी कार्रवाईएसीपी चेतगंज गौरव कुमार के नेतृत्व में सिगरा पुलिस ने चंदुआ सट्टी इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक थोक कारोबारी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने दो दिन पहले ही 150 कुंतल (1500 किलो) चाइनीज मांझा मंगाया था। पुलिस ने तुरंत उसके गोदाम पर छापा मारा और चार घंटे की कार्रवाई में पूरा स्टॉक जब्त कर लिया।इसके अलावा, लल्लापुरा स्थित दुकान पर भी छापेमारी की गई जहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी कारोबारी और अन्य विक्रेताओं के खिलाफ सिगरा थाने में केस दर्ज कर लिया है।मंडुवाडीह में 95 किलो मांझा बरामदमंडुवाडीह पुलिस ने लहरतारा बौलिया क्षेत्र में छापेमारी के दौरान लगभग 95 किलो चाइनीज मांझा बरामद किया। थाना प्रभारी भरत उपाध्याय के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पतंग कारोबारी मनील गुप्ता और अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तीन बोरियों में मांझा मिला।एसीपी ने दी जानकारीएसीपी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को जेल भेजा जाएगा।
पुलिस को अन्य कारोबारियों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।चाइनीज मांझा पर प्रतिबंध के बावजूद बिक्री जारीचाइनीज मांझा पर प्रतिबंध होने के बावजूद शहर में इसकी खतरनाक बिक्री हो रही थी।
पुलिस की इस कार्रवाई से इन गतिविधियों पर रोक लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जब तक चाइनीज मांझा की बिक्री पूरी तरह बंद नहीं हो जाती तब तक अभियान जारी रहेगा।
