Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पकड़े गये धोखाधड़ी आरोपी

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा (वाराणसी)। रविवार थाना फूलपुर पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखधड़ी से जमीन अपने नाम करवाने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन प्रमोद कुमार और अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन आकाश पटेल के पर्यवेक्षण में थाना फूलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुआर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान प्रदीप कुमार पटेल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया।

Loading...

पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि उसके पिता मिश्रीलाल की जमीन बरजी गांव में स्थित हाइवे के किनारे थी, जो हाइवे में जाने वाली थी। इस जानकारी का फायदा उठाते हुए उसने और उसके पति ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके पिता की जमीन को अपने नाम वरासत करा लिया और उसका कुछ हिस्सा बेच दिया। जब मिश्रीलाल को इस धोखाधड़ी का पता चला‌ तो उसने थाना फूलपुर में मामला दर्ज कराया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page