Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के रामनगर में 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया।

मंगलवार की रात रामनगर में एक 8 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उसके पड़ोसी ने नशे की हालत में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम ने आरोपी की मनमानी को घर जाकर बताने की बात कहीं तो पड़ोसी डर गया और उसने सिर पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को पास पड़ी एक बोरी में भरकर अर्धनग्न हालत में स्कूल की बाउंड्री में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन उसकी लोकेशन पुलिस ने ट्रैस कर ली।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को चिह्नित किया। बुधवार देर रात, सूजाबाद के पास आरोपी को घेर लिया गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपी को चिह्नित किया गया, वह भागने का प्रयास कर रहा था। अवैध असलहे के साथ पुलिस की हिरासत में है। वहीं, इस मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। उन्होंने सूजाबाद चौकी इंचार्ज को मासूम बच्ची से संबंधित सूर्यास्त बाद की सूचना के संबंध में घोर लापरवाही बरतने, किसी भी स्तर पर सम्यक प्रयास न करने और उच्चाधिकारियों को अवगत न कराने का दोषी पाया। दरोगा उमेश राय के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page