Connect with us

वाराणसी

वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री के भाई पंकज मोदी

Published

on

Loading...
Loading...

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और अक्षयवट हनुमान मंदिर में किया दर्शन-पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने शनिवार को वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया और धाम में ही स्थित अक्षयवट हनुमान मंदिर में बजरंगबली से आशीर्वाद लिया।

पंकज मोदी बिना किसी प्रोटोकॉल के बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। इसके बाद अक्षयवट हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान धाम के महंत नील कुमार मिश्रा और कमल मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री के भाई का यह दौरा बिना किसी तामझाम और सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

अक्षयवट मंदिर की मान्यताओं को जाना

Advertisement

पंकज मोदी ने अक्षयवट हनुमान मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और धार्मिक मान्यताओं को भी जाना। महंत नील कुमार मिश्रा ने बताया कि देशभर में अक्षयवट हनुमान मंदिर केवल तीन स्थानों पर हैं प्रयागराज, काशी और गया।

इन तीनों स्थानों पर अक्षयवट पेड़ के नीचे श्राद्धकर्म करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। महंत ने बताया, “प्रयागराज में हनुमान जी लेटी हुई मुद्रा में हैं, काशी में बैठे हुए और गया में खड़े हुए रूप में। इनकी दर्शन-पूजा का अलग-अलग महत्व है।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page