Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : जितेंद्रानंद सरस्वती ने विवादित स्थल पर मां श्रृंगार गौरी का किया पूजन, बोले 65 वर्षों का होती आ रही पूजा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव दंडी स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में विवादित स्थल पर स्थित माता श्रृंगार गौरी का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने नवाह पारायण रामचरित मानस पाठ के साथ पूजा-अर्चना की।

Loading...

उन्होंने कहा कि जब से औरंगजेब ने विश्वनाथ मंदिर को तोड़ा, तब से काशी के कथा व्यास व साधु-संत बाबा विश्वनाथ को रामकथा सुनाते हैं। एक कथा कार्तिक व एक कथा माघ मास में होती है। माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी से प्रारंभ होकर पूर्णिमा को समाप्त होती है। इसका उद्घाटन व समापन सर्वप्रथम मां श्रृंगार गौरी, प्रतीक्षारत नंदी व अंत में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन से होता है। यह परंपरा वर्षों से चल रही है। 65 वर्षों का रिकार्ड सरकार के पास है। वैसे यह परंपरा औरंगजेब के समय से चली आ रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page