Connect with us

वाराणसी

वाराणसी जंक्शन पर भिक्षावृत्ति रोकथाम को लेकर पहल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी जंक्शन स्टेशन परिसर और रेलवे कॉलोनी में भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से समाजसेवी संस्था अपनाघर आश्रम के कुमार निरंजन और रवि उपाध्य ने स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता के साथ बैठक की। इस दौरान रेल सुरक्षा बल के सहयोग से भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और भिक्षुओं को आश्रम ले जाने पर सहमति बनी।

Loading...

अपनाघर आश्रम द्वारा स्टेशन परिसर में आमजन को जागरूक करने के लिए बड़े बैनर और पोस्टर लगाने का अनुरोध किया गया, जिसे नियमानुसार लगाया जाएगा। साथ ही, आश्रम और रेल सुरक्षा बल की संयुक्त टीम स्टेशन व कॉलोनी से भिक्षुओं को आश्रम ले जाने की कार्यवाही करेगी। बैठक में रेल सुरक्षा बल से प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page