वाराणसी
वाराणसी जंक्शन पर परीक्षा भीड़ प्रबंधन को लेकर बैठक
Loading...
Loading...
वाराणसी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आगामी शनिवार और रविवार को होने वाली परीक्षा के दौरान स्टेशन पर बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए वाराणसी जंक्शन पर सभी विभागों के साथ बैठक आयोजित की गई।
Loading...
इस दौरान स्टेशन निदेशक ने भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चर्चा में रेलवे पुलिस वाराणसी से प्रभारी निरीक्षक राजोल नागर, रेल सुरक्षा बल वाराणसी से प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव, कोचिंग डिपो अधिकारी शशि भूषण, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुबोध विश्वकर्मा सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
Continue Reading
